छात्राओं को किए स्वेटर भेंट
केसरदेवीसेठी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्राओं को मंगलवार को बंगलौर प्रवासी रायचंद, अरुण कुमार, नरपत, राजकुमार, संजय खटेड़ द्वारा स्वेटर वितरित किए। आयोजित समारोह में नगरपालिका के उपाध्यक्ष याकूब शेख ने कहा कि छात्राओं को समाजसेवियों की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप की गई यह भेंट अपेक्षा करती है कि वे परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। आलोक खटेड़ ने कहा कि सहयोग, समन्वय और सहकार भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों के अनुसार देश में हर व्यक्ति एक दूसरे का सहयोग करने परस्पर काम आने को तत्पर रहता है। यह परम्परा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाबरानी भोजक, जौहरीमल दुग्गड़, अरविंद नाहर, लक्ष्मीपत बैंगानी, चांदकपूर सेठी ललितकुमार वर्मा ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्या आभा गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शंकरलाल सोनी, बाबूलाल खटेड़, संजय बैद, अशोक खटेड़, लक्ष्मीपत बैंगानी, सुशील पीपलवा, रमेशसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।