पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समणी चारित्रप्रज्ञा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

समणी चारित्रप्रज्ञा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| तेरापंथधर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य महाश्रमण की अनुशासना में संचालित जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की कुलपति समणी चारित्रप्रज्ञा को भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय विश्व मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य पर लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के अवार्ड सर्च समिति के अनुसार समणी चारित्रप्रज्ञा को 20 दिसंबर को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मूल्यपरक शिक्षा एवं मानव एकता के लिए समणी चारित्रप्रज्ञा द्वारा की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं के लिए यह अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. अनिलधर ने बताया कि 6 जुलाई 1964 को चेन्नई में जन्मी समणी चारित्रप्रज्ञा दर्शन जगत में अंतर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदुषी है। विश्व के अनेक देशों में उनके जैन धर्म, दर्शन, अहिंसा, शांति, प्रेक्षाध्यान एवं मानवीय मूल्यों पर व्याख्यान आयोजित हो चुके है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राकृत, राजस्थानी, तमिल आदि अनेक भाषाओं में उनके शोध आलेख प्रकाशित हो चुके है। समणी चारित्रप्रज्ञा जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में विगत 4 वर्षों से कुलपति पद पर है।