शिक्षा के साथ मूल्यों का विकास जरूरी
लाडनूं. निकटवर्तीगांव बादेड, गुनपालिया, शिमला एवं सांवराद में मंगलवार को मूल्यपरक शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में संबोधित करते हुए जनसंपर्क समन्वयक डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने कहा कि शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का विकास बेहद जरूरी है। शिक्षा के साथ संस्कारों को जरूरी बताते हुए उन्होंने जीवनमूल्यों से प्रेरित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. भाटी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन निर्माण पर बल दिया। उन्होंने जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान से जुड़ने का आह्वान किया।
दूरस्थ निदेशालय के निदेशक जेपी सिंह ने भी लोगों को सुलभ शिक्षा के बारे में बताया। इस अवसर पर बादेड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुनपालिया के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, शिमला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सांवराद के राजकीय बालिका विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हनुमानराम, प्रभुदयाल, जेठाराम, अब्दुल सलाम, हरिराम, नारायण सिंह, भंवरी देवी, पूर्णाराम, संतोष, पुनीत वर्मा, पुरखाराम चौधरी, मरुधर कंवर, गीता, बीरमाराम, मोतीराम भाटी, रविंद्र सिंह, भागीरथराम सहित अनेक ग्रामवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।