राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को
लाडनूं|स्थानीय सिविलन्यायालय परिसर में 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हाेगा। शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपा शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं बैंक अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। सिविल न्यायालय के रीडर दुर्गादत्त पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक आदालत में बैंक प्रकरण, एनआई एक्ट प्रकरण एवं अन्य वसूली प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।