पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| देशकी राजधानी दिल्ली प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भारी जीत पर यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताईं तथा मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। यहां निंबी जोधा रोड पर वीर तेजा कालोनी में आम आदमी पार्टी संयोजक किशनलाल डूडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं से डूडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में पार्टी अब बहुत आगे बढ़ेगी। आने वाले समय में यह अन्य प्रदेशों में अपनी सरकार बनाने में समर्थ होगी। पार्टी के सह संयोजक रतनलाल बावरी ने कहा कि देश के राजनीतिक वातावरण में आप पार्टी उभर कर गई है जो समूचे देश को अपना भ्रष्टाचार मुक्त नेतृत्व देने में समर्थ है। इस अवसर पर रामधन मूंड, अनिल डूडी, भागूराम मेघवाल, बेगाराम भाटी, बाबूखां मलवाण, बिजूराम बावरी, जगदीश नायक, भोपाल खां मोयल, भंवरलाल ठोलिया, आरिफ सिसोदिया आदि उपस्थित थे।