पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनदहाड़े दो बालिकाओं का अपहरण, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर छुड़ाया

दिनदहाड़े दो बालिकाओं का अपहरण, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर छुड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| दिनदहाड़ेबाजार से दो बालिकाओं का अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को नागरिकों ने धर-दबोचा, जिनमें से एक युवक तो भागने में सफल हो गया, लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने अच्छी-खासी धुनाई करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में बालिकाओं के दादा नानूराम जांगिड़ ने उन युवकों के खिलाफ पुलिस मेंं प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जांगिड़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी गांधी चौक स्थित दुकान में मंगलवार को राजूराम बावरी एक अन्य व्यक्ति चांदी की पायजेब गिरवी रखने या बेचने के लिए आए, जिसे खरीदने या गिरवी रखने से इनकार करने पर वे दोनों देख लेने की धमकी देकर चले गए। कुछ ही देर में उसके पास उसके बेटे मनोज का फोन आया कि गायत्री (10) रिजिका (6) का अपहरण करके दो युवक मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर ले गए। उन्होंने देखा तो उन्हें वहां एक बाइक पर दादा-दादा चिल्लाती दिखाई दी तो हल्ला मचा कर लोगों ने उसे पकड़ लिया। एक भागने में सफल हो गया। दोनों बालिकाओं को छुड़ा कर दूसरे युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

खबरें और भी हैं...