पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म

पर्यावरण जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमीनार हॉल में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय लाड मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के प्रथम सत्र में प्रशिक्षण शिविर की महत्ता बताते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अनिलधर ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि अहिंसक मूल्यों की स्थापना कर ही जीवन में संस्कारों का निर्माण किया जा सकता है। विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए प्रो. अनिल धर ने कहा कि जब तक जीवन में कार्य करने की तीव्र इच्छा नहीं होगी, तब तक अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकते है। जीवन में सफल होने के लिए उन्होंने कहा कि अपनी शक्ति का सही उपयोग कर ही जीवन में सफलता का वरण किया जा सकता है। योग विभाग के आलोक पाण्डेय ने योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरूकता के लिए फिचर फिल्म दिखाई गई। लक्ष्मी सिंघी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनके साथ परिचर्चा की। कार्यक्रम में विशनदयाल गुप्त, जितेन्द्र भोजक, अंजना भोजक, सुभाष पंवार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ विकास शर्मा, ईशा चौहान आदि का पूर्ण सहयोग रहा। डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।

लाडनूं. जैनविश्व भारती विश्वविद्यालय में अहिंसा प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन अतिथि।

खबरें और भी हैं...