पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में पेयजल समस्या के समाधान की मांग

बैठक में पेयजल समस्या के समाधान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की बैठक में सदस्यों ने गांवों में पेयजल की समस्या के हल की मांग उठाई तथा बताया की उन्हें गर्मी का समय गुजरने के बावजूद अब भी टैंकरों के जरिए पानी मंगवाना पड़ रहा है।

बैठक में ध्यावा, सारड़ी, धोलिया आदि गांवों की हालत का जिक्र करते हुए सदस्यों ने पानी की समस्या के हल की मांग की। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नोरतन मल रैगर ने बताया कि इसके लिए अलग से योजना स्वीकृत की गई है, जिसमें टेंडर भी हो चुके हैं तथा शीघ्र ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बैठक में गांव बाकलिया की बिजली के ट्रांसफार्मर की समस्या भी उठाई गई।

प्रधान नाथाराम मेघवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपखंड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। विकास अधिकारी सुमेर सिंह चौधरी ने सभी ग्राम पंचायतों में मॉडल तालाब का काम नरेगा के तहत प्राथमिकता से करवाने पर जोर दिया तथा ऐसे तालाब के किनारे पर पौधारोपण करने की हिदायत दी। बैठक में मंडल सदस्य छोगा राम घोटिया, हनुमान प्रसाद शर्मा, लादू सिंह धूडि़ला, हणूंता दास स्वामी आदि के अलावा सरपंच तथा प्रवर्तन निरीक्षक रजनी स्वामी, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नोरतन मल रैगर, विद्युत निगम के सहायक अभियंता अनिल वरबड़ आदि भी उपस्थित थे।