- Hindi News
- संगीत प्रज्ञा को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान
संगीत प्रज्ञा को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान
जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. समणी संगीत प्रज्ञा को प्राकृत भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महर्षि बादरायण व्यास सम्मान देने की घोषणा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा की गई है।
मानव संसाधन मंत्रालय के केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं भाषा के संयुक्त सचिव आरपी सिसोदिया ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष दिए जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृत भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान शीघ्र ही राष्ट्रपति भवन में समारोह पूर्वक दिया जाएगा।
डा. समणी संगीत प्रज्ञा।