पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़ में प्रेम कुसुम, शॉर्ट पुट में गीता अव्वल

दौड़ में प्रेम कुसुम, शॉर्ट पुट में गीता अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल सचिव डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने बताया कि कोच भूपेंद्र सिंह झुंझुनूं की देखरेख में आयोजित 100 मीटर दौड़ में प्रथम प्रेमकुमारी, द्वितीय कुसुम पटेल एवं तृतीय स्थान पर बसु देवी रही। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्रथम कुसुम पटेल, द्वितीय प्रेमकुमारी तृतीय स्थान पर प्रियंका रिणवां रही। शॉर्ट पुट प्रतियोगिता में प्रथम गीता चौधरी, द्वितीय स्थान पर अनामिका चौधरी एवं तृतीय स्थान पर जानकी प्रजापति रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम कुसुम पटेल, द्वितीय स्थान पर चेतना डूकिया, तृतीय स्थान पर प्रेमकुमारी अनामिका चौधरी रही। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर ललिता, द्वितीय स्थान पर प्रेमकुमारी एवं तृतीय स्थान पर कुसुम पटेल रही इस प्रकार हैमर थ्रो में प्रथम जानकी प्रजापति, द्वितीय अनामिका रही। खेल सह-सचिव डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में बीएड छात्राएं विजयी रहीं। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के 325 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।