पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अहिंसा प्रशिक्षण जरूरी : प्रो. दुग्गड़

अहिंसा प्रशिक्षण जरूरी : प्रो. दुग्गड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में सेमीनार हॉल में आयोजित अहिंसा प्रशिक्षण क्यों जरूरी विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रो. बच्छराज दुग्गड़ ने कहा कि अहिंसा प्रशिक्षण से ही बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास संभव है। प्रो. दुग्गड़ ने अहिंसा प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए अहिंसा प्रशिक्षण के विविध सोपानों की मीमांसा की। दुग्गड़ ने कहा कि अहिंसा की शक्ति के बल पर बहुत बड़े कार्य संपादित किए जा सकते है। भारतीय मूल्यों एवं जीवन दर्शन की व्याख्या करते हुए उन्होंने अहिंसा प्रशिक्षण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अहिंसा के प्रशिक्षण से ही व्यक्ति जीवन में समुचित विकास कर सकता है। इस अवसर पर विविध स्कूलों के विद्यार्थियों सहित कुलसचिव प्रो. अनिलधर, डॉ. रविंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...