दवा पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
डी-वार्मिंगदिवस के अवसर पर तहसील के ग्राम निम्बी जोधा में भीकुलाल सारड़ा सीनियर सैकंडरी स्कूल मेंं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक सीएमओ डा. राकेश जैन ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह कोयल ने बच्चें को दवा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरपंच श्यामसुन्दर पंवार, प्रिंसिपल ज्ञानसिंह चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद आर्य एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। स्थानीय सूरजमल भूतोड़िया बालिका सी. सैकंडरी स्कूल में 360 छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर ममता मीणा, बबली शर्मा, मेघा प्रजापत, अरविंद भार्गव, एकता प्रजापत को इनाम दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण सोनी ने की। प्रिंसिपल नीता चौहान ने अंत में आभार ज्ञापित किया। ग्राम हीरावती के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी डी-वाॅर्मिंग कार्यक्रम के तहत छात्रों को दवा दी गई। कार्यक्रम में आईदानाराम डूडी, नारायण दास खिलेरी, आशाराम खिलेरी, आदूराम स्वामी आदि उपस्थित थे। शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निम्बी जोधा में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत 21 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रतापसिंह कोयल ने कहा कि राज्य सरकार शिशुओं माताओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। ब्लॉक सीएमओ डाॅ. राकेश जैन ने बताया कि सरकार शिशु मृत्यु दर को कम करना चाहती है। वर्तमान में प्रत्येक हजार पर यह दर 58 है। बीसीएमओ जैन ने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए तीन केन्द्र हैं। अगर महिला अपने बच्चे को इन केन्द्रों में ले जाए तो सरकार उसे 165 रुपए प्रतिदिन देती है। उनके रहने-खाने आदि की पूरी व्यवस्था करती है। निम्बी जोधा सरपंच श्यामसुन्दर पंवार ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सुखदेव, डाॅ. इकबाल, डाॅ. यादव, डाॅ. लक्ष्मी, डाॅ. महेन्द्र दान चारण, अशोक जोशी, विजय बागड़ी, वेणीगोपाल, जगदीश प्रसाद आर्य, सुष्मिता एएनएम आदि उपस्थित थे।
लाडनूं. निम्बीजोधां में छात्र को डी-वॉर्मिंग टैबलेट देते हुए प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह कोयल।