पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर पालिका की बजट बैठक 15 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | नगरपालिका के वार्षिक बजट को लेकर आगामी 15 फरवरी को पालिका सभागार में साधारण सभा की बैठक रखी गई है। अधिशाषी अधिकारी मकबूल अहमद ने बताया कि पालिकाध्यक्ष संगीता पारीक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बजट आय-व्यय अनुमान वर्ष 2016-17 की स्वीकृति पर विचार, पांच इजाजत तामीर पत्रावलियों पर विचार, 2 फरवरी को प्राप्त निविदा दरों का अनुमोदन तथा सफाईकर्मी के स्थायीकरण पर विचार विमर्श किया जाकर प्रस्ताव लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट 30 करोड़ 81 लाख 96 हजार 400 रुपए का रखा गया है।

खबरें और भी हैं...