वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
लाडनूं| जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं कॅरिअर काउंसलिंग सैल के तत्वावधान में एसडी घोड़ावत ऑडिटोरियम में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मोनिका सांखला प्रथम स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ समणी मल्लीप्रज्ञा ने बताया कि शिक्षा की गुणवता में उत्तरदायी कौन, शिक्षक संसाधन विषयक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनू सोलंकी रही। सांत्वना पुरस्कार भवानी निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सविता शर्मा एवं सुनिल चारण रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक विश्वविद्यालय के विशेषाधिकारी नेपाल चन्द गंग, सहायक आचार्य डॉ युवराज सिंह एवं डॉ गिरीराज भोजक थे।
प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ जुगलकिशोर दाधीच ने किया। इस अवसर पर प्रमोद सैनी, नरेन्द्र सैनी, कमल मोदी, पूजा जैन, प्रगति, भटनागर, स्नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।