पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडनूं में निर्दलीय रहीं विजेता

लाडनूं में निर्दलीय रहीं विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | लाडनूंपंचायत समिति में प्रधान के पद पर भाजपा की बागी निर्दलीय पुष्पा कंवर कोयल को 6 के मुकाबले में 13 मतों से विजयी घोषित किया गया। भाजपा की ओर से संतोष कालेरा प्रधान पद की उम्मीदवार थी, जिसे मात्र 6 मतों पर संतोष करना पड़ा। एक उम्मीदवार सुनीता शर्मा निर्दलीय के रूप में और थी, जिसे कोई भी मत प्राप्त नहीं हुआ। पंचायत समिति लाडनूं में कुल 19 में से भाजपा के पास 14 और कांग्रेस के पास मात्र 5 सदस्य थे, लेकिन भाजपा में प्रधान पद के लिए 5 दावेदारों के होने से उनमें आपस में मतभेद पैदा हो गया तथा एक साथ 8 सदस्य उनके खेमे से खिसक गए। इस प्रकार भाजपा से पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत कर आई पुष्पा कंवर कोयल ने अपने साथ सात और सदस्यों को बागी बनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया, जिसे कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया। कांग्रेस की ओर से राजश्री बुरड़क ने नामांकन भरा था, जिसने वापस उठा लिया।