पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूने मकान में घुसे चोर, पड़ोसी को खटपट सुनाई दी तो पुलिस को बताया, 30 मिनट में पकड़ा

सूने मकान में घुसे चोर, पड़ोसी को खटपट सुनाई दी तो पुलिस को बताया, 30 मिनट में पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1.रात साढ़े 9 बजे मकान के पड़ोसी शंकरलाल बिहारी को पास के बंद मकान में कुछ खटपट सुनाई दी, उसने चोरी का अंदाजा लगाते हुए देखरेख करने वाले पवन भंडारी को बताया।

2. रात 9.40 पर भंडारी ने जसवंतगढ़ पुलिस को मकान में चोरों के घुसने की जानकारी दी। सूचना के 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

3. 9.50 पर पुलिस ने मकान को घेर लिया। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए 10 बजे एक चोर को पकड़ लिया मगर दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

भास्कर संवाददाता | जसवंतगढ़

कस्बेमें मंगलवार रात बंद पड़े मकान के पास रहने वाले व्यक्ति की जागरूकता से एक चोर पकड़ा गया, हालांकि एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। रात साढ़े 9 बजे करीब जसवंतगढ़ कस्बे की गली नंबर चार में स्थित एक सूने मकान में दो चोरों ने घुसने का प्रयास किया। चोरों ने मुख्य गेट के ताले भी तोड़ दिए। मगर इस दौरान मकान के पास ही रहने वाले मजदूर शंकरलाल बिहारी को कुछ खटपट सुनाई दी। उसने तुरंत पड़ोस के मकान में चोरी होने का अंदेशा जताते हुए मकान की देखरेख करने वाले पवन भंडारी को फोन किया।

पवन ने जसवंतगढ़ पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थानाधिकारी राजेश गजराज मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए और घर को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान एक चोर श्यामसुन्दर सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी निवासी अग्रवाल स्ट्रीट, शिवलाल किल्ला की गली लाडनूं पकड़ा गया। जबकि दूसरा चोर जसवंतगढ़ निवासी हरीश जाट अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस रात भर हरीश की तलाशी में जुटी रही। इस संबंध में पवन भंडारी ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। चोरी के गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को लाडनूं न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चोरके पास से ये सामान बरामद

एसएचओने बताया कि रामवतार लाहोटी का मकान पिछले दो-तीन दिनों से बंद है। चोरी को लेकर मकान मालिक को सूचना दे दी गई। गिरफ्तार किए गए चोर के पास से एक बैग में मास्टर “की’, बेग, प्लास, पेचकस सहित ताले तोड़ने में काम आने वाले औजार मिले हैं। गिरफ्तार चोर श्यामसुंदर लाडनूं में चाय बनाने तथा मजदूरी का कार्य करता है। पूछताछ में पुलिस को क्षेत्र में हुई अन्य चोरी वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

दूसरेचोर को शीघ्र पकड़ लेंगे

^रातको सूने मकान में चोरों के घुसने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम ने रातभर तलाशी की। शीघ्र ही फरार चोर को पकड़ लिया जाएगा। -राजेशगजराज, थानाधिकारी, जसवंतगढ़
खबरें और भी हैं...