पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षण अभ्यास के तहत हुईं प्रतियोगिताएं

शिक्षण अभ्यास के तहत हुईं प्रतियोगिताएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से संस्थान के उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबोलाव में खण्ड शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम के तहत अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में विजयपाल प्रथम, छात्रा वर्ग में नसरीन प्रथम रही। म्यूजिकल चेयर दौड़ में छात्र वर्ग से विजयपाल प्रथम छात्रा वर्ग से सोनिया गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। “जल के बिना जीवन अधूरा है’ विषय पर सीनियर वर्ग सुलेख प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, राजू द्वितीय जूनियर वर्ग में गिरधारी घिंटाला प्रथम, आईदान घिंटाला द्वितीय स्थान पर रहे। शिविर प्रभारी सुरज्ञान स्वामी सह प्रभारी जगदीश ठोलिया ने साहित्यिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। साहित्यिक प्रतियोगिता प्रभारी सह प्रभारी जीवराज गहलोत, पूर्णा राम भांबू, धर्मराज मीणा चन्दा बावरी की देखरेख में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वरिष्ठ अध्यापक सनद कुमार शर्मा, अध्यापिका पूनम शर्मा रेणु शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सह प्रभारी प्रहलाद गुर्जर, जुगल सिंह राजपूत, अमित सिंगोदिया, अंजू कंवर ने विचार रखे।

लाडनूं . भारतीयशिक्षण संस्थान में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।