पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से जीवन निर्माण संभव विषयक संगोष्ठी

शिक्षा से जीवन निर्माण संभव विषयक संगोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं. गांवश्यामपुरा, बालसमंद एवं छप्पारा में बुधवार को ग्रामीणों एवं शिक्षकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में संबोधित करते हुए जनसंपर्क समन्वयक डॉ वीरेंद्र भाटी मंगल ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन निर्माण संभव है। भाटी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति घर बैठे शिक्षा की मूल धारा से जुड़ सकता है। विश्वविद्यालय के जेपी सिंह ने शिक्षा के साथ संस्थान के चयन को जरूरी बताया। श्यामपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालसमंद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, आदर्श बाल भारती माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छप्पारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक, सनराइज प्राथमिक विद्यालय, दयानंद शिक्षण संस्थान आदि विद्यालयों में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रमेशचन्द्र, बंशीलाल गोदारा, रामावतार, अशोक कुमार, किशना राम, राधाकिशन, रामचन्द्र नेहरा, चांदमल गहलोत, हरिप्रसाद शर्मा, श्यामलाल साद, सैयद फिरोज अली, लक्ष्मण राम मण्डा, श्रवणसिंह राठौड़, उर्मिला स्वामी, सुनीता कंवर, मंजू पचार, डिम्पल बाहरिया, मनोजकुमार शर्मा, सुमित्रा राठौड़, आनंदकुमार शर्मा, अशोक शर्मा आदि शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने विचार रखे।

अंतिमतिथि बढ़ाई

जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।