- Hindi News
- विधायक ने लाडनूं में पेयजल के लिए 4.90 करोड़ मंजूर किए
विधायक ने लाडनूं में पेयजल के लिए 4.90 करोड़ मंजूर किए
लाडनूंशहर में पेयजल समस्या को मिटाने के लिए 4 करोड़ 90 लाख रुपए की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विधायक मनोहर सिंह ने बताया कि लाडनूं शहर में पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने पूरे शहर की समस्त पाइप लाइन को बदल देने के लिए यह राशि मंजूर कराई है। उन्होंने बताया कि अजमेर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी ने लाडनूं शहर की जलापूर्ति सुधारने के लिए बैठक में 4.90 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इस राशि से पाइप लाइन बदली जाएंगी। एक नया उच्च जलाशय बनेगा। मगरा बड़ा बास के उच्च जलाशयों को गिरवाकर उनके स्थान पर नए जलाशय बनाए जाएंगे। विधायक मनोहर सिंह ने बताया कि लाडनूं शहर के लिए खोदे गए आठ नए नलकूप अभी तक उच्च जलाशयों से नहीं जुड़े हैं जिससे उनका उपयोग नहीं हो रहा है। इन्हें भी शीघ्र ही पाइप लाइनों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पानी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।