पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाती महाराज 21 को लाडनूं में

दाती महाराज 21 को लाडनूं में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयदूसरी पट्टी स्थित इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर में देश के ख्यातनाम शनि उपासक एवं संत दाती महाराज के 21 दिसंबर को लाडनूं आएंगे। इसे लेकर पंडित बजरंगलाल भार्गव के सान्निध्य में एक बैठक कर आयोजन समिति का गठन किया गया।

समिति का संयोजक स्थानीय समाजसेवी चंद्रेश गोलछा को बनाया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी मोतीलाल भोजक को समिति अध्यक्ष चुना गया।

समिति में उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कोचर, मंत्री राजकुमार जड़िया, सहमंत्री सौरभ बैद कोषाध्यक्ष दीपक माथुर एवं शोभायात्रा की महिला प्रभारी गुलाब रानी भोजक को बनाया गया। दाती महाराज के आगमन पर यहां भव्य शोभा यात्रा एवं समारोह का आयोजन किया जाएगा।