- Hindi News
- लाडनूं मंे सिलेंडर में गैस रिसाव से मां बेटी झुलसी
लाडनूं मंे सिलेंडर में गैस रिसाव से मां-बेटी झुलसी
लाडनूं. गैससिलेंडर में हुए रिसाव के कारण लगी आग से दो महिलाएं झुलस गई। गुरुवार को सेवगों का बास में दोपहर 11.30 बजे अनुराधा (25) पुत्री पारसमल सेवग ने गैस की बदबू आने पर गैस बंद करने के लिए रसोई में गई तो गैस ने आग पकड़ ली तथा अनुराधा तथा उसकी मां गंगा देवी (58) दोनों आग से झुलस गई। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अनुराधा को रेफर किया गया है। अनुराधा ने पुलिस को बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने के कारण वह उसे बंद करने गई थी कि अचानक आग लग गई। अनुराधा का ससुराल सरदार शहर है। वह पिछले तीन सालों से अपने पीहर में माँ के पास ही रह रही थी।