पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शिक्षक ही समाज का प्रेरणा स्रोत’

‘शिक्षक ही समाज का प्रेरणा स्रोत’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं. मंगलपुरा,दुजार एवं बाकलिया में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दुजार के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, लवली इंटरनेशनल माध्यमिक विद्यालय, मंगलपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बाकलिया के विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाल विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनसंपर्क समन्वयक डॉ. वीरेंद्र भाटी ने कहा कि शिक्षक समाज के जागरूक व्यक्ति होते हैं। शिक्षक ही समाज का प्रेरणा स्रोत हैं। श्रेष्ठ शिक्षा के लिए शिक्षक समाज के होनहार युवाओं को प्रेरित कर सकते है। डॉ. भाटी ने विश्वविद्यालय का विस्तृत परियच दिया। इस अवसर पर श्याममुरारी स्वामी, शिवशंकर बोहरा, सीताराम टेलर, संतोष भोजक, नेमीचंद, जितेंद्र माली, सुरेंद्र खींचड़, रमेशचंद, राजेंद्र प्रसाद, ललित सैनी, शहजाद आलम, पेमाराम बेनीवाल, ओमप्रकाश, किस्तूराराम साख, सतीशचंद्र शर्मा, संजीय आर्य, ब्रजेशनंद शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

101 गांवों में चलेगा अभियान

कुलसचिवडॉ. अनिलधर ने बताया कि शिक्षा जन जागृति अभियान के अंतर्गत संपूर्ण लाडनूं तहसील में शिक्षा के प्रति जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तहसील के 101 गांवों एवं शिक्षण संस्थानों की यात्रा की जा रही है। इसके अंतर्गत ग्रामवासी भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रर्मों से जुड़ रहे हैं।