सम्मेलन में भागीदारी निभाने का आह्वान
जसवंतगढ़. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला के नेतृत्व में शिक्षक नेता नानूराम गोदारा चंद्राराम मेहरा ने जसवंतगढ़ सहित गांव कसुम्बी, रोडू, मीठड़ी लाछड़ी ग्राम पंचायतों का दौरा किया। घिंटाला ने बताया कि इन सभी गांवों के शिक्षकों से संपर्क कर स्कूल टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। शिक्षक नेता के अनुसार शिक्षक संघ शेखावत की ओर से एसटीएफआई का छटा राष्ट्रीय सम्मेलन श्रीगंगानगर में फरवरी में होगा। जिसके लिए लाडनूं उपखंड स्तरीय समिति का प्रभारी भागीरथ मल पचार को बनाया गया है।