बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से होगा समाज में विकास: सांसद
सांसदसीआर चौधरी ने कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय में बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज की लड़कियां आगे रही है। साधारण परिवार से भी आगे बढ़ने की ललक दिखाई दे रही है। वे कस्तूरबा गांधी अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित हॉल शारदा छात्रावास में निर्मित कुंड के लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में नियमित पढ़ाई से वंचित रही लड़कियां भी आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज समय के साथ अपनी समझ को विकसित कर लेता है। वह दोहरा लाभ उठाता है। उन्होंने कम बोलने और ज्यादा कार्य करके दिखाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर समारोह में विधायक मनोहर सिंह ने दानदाता की राशि का सदुपयोग बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दान देने को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। मौलाना साबिर सलफी ने बालिका को दो घरों को रोशन करने वाली बताते हुए कहा कि बालिका शिक्षा अति आवश्यक है। इसमें किसी भी अभिभावक को कोताही नहीं बरतनी चाहिए। उपखंड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने से समाज में परिवर्तन आएगा। कस्तूरबा विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा शर्मा ने सभी को आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार आदूराम मेघवाल, नगर पालिका के उपाध्यक्ष भाणूं खां टाक, प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह कोयल, चीफ शहर काजी मो. अयूब अशरफी, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामसिंह चौहान, जलालुद्दीन सिजावट, अब्दुल जब्बार, सागरमल नाहटा आदि उपस्थित थे।
लाडनूं. लोकार्पणसमारोह में मंचस्थ अतिथि।