एक दिवसीय ई-लर्निंग कार्यशाला आयोजित
लाडनूं | जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एक दिवसीय ई-लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को ई-लर्निंग की जानकारी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उदघाटन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीन तकनीक से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि नवीन ज्ञान प्राप्त कर विद्यार्थी तकनीक का उपयोग दक्षता के साथ कर सके। कार्यशाला में डॉ. सरोज रॉय, डॉ. अदिति गौतम, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, पूजा जैन सहित अनेक विद्वानों ने मोबाइल लर्निंग, ट्रांसपेरेंसी बनाना, पीपीटी तैयार करना, इन्टरनेट यूजेज आदि का प्रशिक्षण दिया एवं सैद्धांतिक जानकारी से अवगत करवाया। कार्यशाला में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।