लाडनूं | तेरापंथधर्मसंघ के 152वें मर्यादा महोत्सव 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन में मनाया जाएगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष लक्ष्मीपत बैगानी ने बताया कि शासन गौरव मुनि सुखलाल एवं साध्वी जसवती के सान्निध्य में समारोह का आयोजन होगा।