पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यपाल सीएम कल गोपालपुरा में

राज्यपाल सीएम कल गोपालपुरा में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूतसमाज के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय राजपूत सभा भवन में रविवार को हुई। जिसमें बीदा जयंती के अवसर पर गोपालपुरा में 16 फरवरी को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नरपत सिंह गौड़ ने बताया कि राव बीदाजी राठौड़ संस्थान द्वारा बीदाजी की जयंती अवसर पर राव बीदाजी राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किया जाएगा। समारोह में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित अनेक अतिथि भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...