पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगिताएं हुई, विजेता पुरस्कृत

प्रतियोगिताएं हुई, विजेता पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| माधवशिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय एवं भारतीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के तत्वावधान में साहित्यिक सप्ताह का आगाज निदेशक गजेंद्र सिंह ओडिंट की अध्यक्षता में किया गया। साहित्यिक प्रभारी ताराचंद पंवार ने बताया कि इस अवसर पर सदन की राय में देश में बढ़ती असहिष्णुता के लिए दलगत राजनीति जिम्मेदार है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दुर्गा गुर्जर प्रथम, द्वितीय पुखराज खिलेरी एवं वंदन गौड़ को तृतीय पुरस्कार दिया गया। संयोजक अभिषेक चारण ने बताया निर्णायक के रूप में प्रो. एसएस वर्मा, ताराचंद स्वामी थे। इसी प्रकार आशु भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसका विषय वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती महता व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका एवं आतंकवाद एक वैश्विक समस्या रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल अरुणा वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...