पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागृति अभियान चलाने के आदेश

जागृति अभियान चलाने के आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| कलेक्टरराजन विशाल ने लाडनूं को पॉलिथीन मुक्त मानते हुए उस पर अपनी मोहर लगा दी है तथा जिले के सभी उपखंड अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, तहसीलदारों, नगरपालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारियों आयुक्तों को पत्र देकर 15 अगस्त तक जागृति अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जागृति अभियान को आगामी 15 अगस्त तक चलाए जाने के आदेश दिए। लाडनूं शहर को पॉलिथीन मुक्त किए जाने के बाद एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने 15 फरवरी को तहसील के दो बड़े गांवों निम्बी जोधां जसवंतगढ़ को पॉलिथीन मुक्त घोषित करवाने तथा 15 मार्च तक लाडनूं तहसील को पॉलिथीन मुक्त घोषित करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एसडीएम ने बताया कि शहर को पॉलिथीन मुक्त किये जाने के संबंध में 15 फरवरी को लाडनूं में नगर पालिका की होने वाली बैठक में भी प्रस्ताव लिया जाना है।

खबरें और भी हैं...