छात्राओं को साइकिलें वितरित
स्थानीयराजकीय माध्यमिक विद्यालय संख्या 2 में राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को समारोह का आयोजन करके शाला विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य कासम खां, समन्वय समिति सदस्य मुश्ताक खां हाथीखानी संस्था प्रधान अरविन्द कुमार स्वामी ने विद्यालय की छात्राओं नसीम बानो, ईद बानो तसलीम बानो को साइकिल वितरण की गई। इस समारोह में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता रहे छात्र समीर खां छात्रा आस्मीन बानो को 151-151 रुपए नकद एवं स्वच्छता किट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।