पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाया, अब पूरी तहसील को बनाना है : विधायक

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाया, अब पूरी तहसील को बनाना है : विधायक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकमनोहर सिंह ने कहा कि लाडनूं को पॉलीथिन मुक्त बनाना इस क्षेत्र के नागरिकों के उच्च मनोबल का प्रतीक है। प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। अब समूची तहसील को भी पॉलीथिन मुक्त किए जाने का लक्ष्य है, जिसमें सभी ग्रामों से भी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने यहां बस स्टैंड पर सुखदेव आश्रम जैन मंदिर से पॉलीथिन मुक्ति के लिए निकाली जाने वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक के साथ मांडेता आश्रम के महन्त संत कानपुरी महाराज, बजरंगपुरी महाराज, चीफ शहर काजी सैयद मो. अयूब अशरफी, नगरपालिका अध्यक्ष संगीता पारीक, उपखंड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, तहसीलदार आदूराम मेघवाल आदि भी थे।

रैली में पॉलीथिन भगाओ- जीवन बचाओ, स्वच्छ लाडनूं-स्वस्थ लाडनूं-पॉलिथीन मुक्त लाडनूं आदि नारे लिखी तख्तियां लिए हुए प्रमुख नागरिक चल रहे थे। नारे लगाकर आम जनता को संदेश भी प्रसारित कर रहे थे। तेरापंथ महिला मंडल कन्या मंडल, भाजपा युवा मोर्चा, गौ पुत्र सेना, भारत विकास परिषद आदि संस्थाओं ने इस रैली में सहयोग प्रदान किया। रैली में नगर पालिका एवं उपखंड प्रशासन ने भी सहयोग प्रदान किया। रैली में भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ओडिंट, भाजयुमो अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नरूका, विवेक यादव, जगदीश प्रसाद पारीक, वसीम अकरम, पार्षद अंजना शर्मा, इदरीश खां, सरिता जैन, पालिका उपाध्यक्ष भाणु खां टाक, फुले खां हाथीखानी, मुश्ताक खां हाथीखानी, गौरीशंकर अटल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश सिंह राठौड़, भंवरू सिलावट, आरआई हाकम अली खां, संजय बारासा, महेन्द्र कुमार, मनीष शर्मा, दीक्षांत हिंदुस्तानी, अरविंद नाहर, हंसराज सोनी आदि ने शिरकत की। रैली नगर के प्रमुख क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए नगरपालिका कार्यालय के समक्ष जाकर संपन्न की गई।

लाडनूं. पॉलीथिन मुक्ति रैली में शामिल नागरिक।

खबरें और भी हैं...