तेजी से हो भामाशाह सीडिंग कार्य: शर्मा
एसडीएममुरारीलाल शर्मा ने भामाशाह सीडिंग कार्य में ढील को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया है। उन्होंने यहां उपखंड स्तरीय विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भामाशाह सीडिंग के कार्य में तेजी लाने तथा कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आम जन को लाभान्वित करने के लिए सभी अधिकारियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भामाशाह सीडिंग से वंचित सभी उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए 28 फरवरी तक सीडिंग कार्य पूर्ण करने के लिए पाबंद किया। बैठक में ई-मित्रों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी ई-मित्र असहयोग करता है तो उसकी सूचना अवश्य दें ताकि उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने सीडिंग कार्य के लिए पटवारियों, ग्रामसेवकों, साक्षरता प्रेरकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राशन डीलरों से भी पूर्ण सहयोग लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बच्चोंको पिलाएंगे कृमिनाशक दवा : एसडीएमने नेशनल डिवॉर्मिंग डे पर बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाने एवं बड़े बच्चों को टेबलेट देने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में रिड़मलास में नलकूप पर माेटर पम्प खराब होने के मामले मेंं जलदाय विभाग को दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार, बीईईओ, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राजेन्द्र भाकर आदि उपस्थित थे।