लीकेज से व्यर्थ बहा हजारों गैलन पानी
जसवंतगढ़ | कस्बेमें गली नंबर तीन, गली नंबर पांच, गली नंबर आठ सहित कई जगह पाइप लाइनों में लीकेज की वजह से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह गया। पानी व्यर्थ बहने से चारो ओर कीचड़ भी फैल गया। जानकारी अनुसार जसवंतगढ़ पेयजल टंकी पर पाइप लाइन ठीक करने का काम चल रहा है। इस दौरान लाडनूं जलदाय विभाग की लाइन डायरेक्ट करने से कस्बे के कई वार्डों में छोटे लीकेज बड़े हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी लीकेज दुरूस्त नहीं किए गए है।