अनुशासित रह कर लक्ष्य हासिल करें : एसडीएम
एसडीएममुरारीलाल शर्मा ने यहां राजकीय सूरजमल भूतोड़िया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्राओं ने अपने शैक्षणिक समय का सदुपयोग किया, उन्हें ही गार्गी पुरस्कार मिल पाया है। यह पुरस्कार उनके लिए प्रोत्साहन स्वरूप है, जो उन्हें अपने आगे के अध्ययन एवं कॉलेज जीवन में अधिक मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उन्हें अपने आपको अनुशासित रखकर अपने लक्ष्य को अधिकतम अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार प्राप्त अंतिमा नागपुरिया, ज्योति नागपुरिया, सोनू सैनी, भाग्यश्री टाक, प्रीति सैनी, संतोष सारण, अंजू पांडर, सरोज रिणवां, वीणा बीरड़ा, पूजा राहड़, संजू खीचड़, माया चौधरी, विमला स्वामी, प्रियंका शर्मा, निकिता जेतमाल, प्रिया राजपुरोहित, नीता थालोड़, जयश्री राजपुरोहित, अनुष्का प्रजापत, प्रियंका बीरड़ा आदि कुल 389 छात्राओं ने यह सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी शिक्षिकाओं के प्रति अपनी इस उपलब्धि के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी दाउद अली खां, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता पारीक, रामेश्वरलाल सूंठवाल, छत्तर सिंह बैद, अंजना शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए जीवन में छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद पारीक, पूरणाराम हुडास, बाबूलाल टाक, बहादुर खां मोयल, गुलाब चंद चौहान, जया माथुर, सीताराम टेलर, ओमप्रकाश स्वामी आदि उपस्थित थे।