पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री की मौजूदगी में विधायक ने कलेक्टर, एसडीएम को कहा भ्रष्ट

मंत्री की मौजूदगी में विधायक ने कलेक्टर, एसडीएम को कहा भ्रष्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में बुधवार को महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने कलेक्टर, एसडीएम डीएसओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वाक्‌या कलेक्ट्रेट में हुई सरकारी बैठक का है।

विधायक के आरोपों को सुनकर एकबारगी सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि सकते में गए। बैठक में कलेक्टर नहीं थे। विधायक हुड़ला बोले कि कलेक्ट्रेट में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। अधिकारी-कर्मचारियों ने लूट मचा रखी है। ऐसे अधिकारियों को यहां क्यों बैठा रखा है। शेष| पेज 4





भूमिरूपांतरण के लिए 8 माह से उनकी फाइल कलेक्ट्रेट में पड़ी है। कई बार एडीएम कलेक्टर को भी बता दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि कालाबाजारी करने पर महवा के राशन डीलर को सस्पेंड किया गया था। डीएसओ ने डीलर को 15 जनों के राशन कार्ड एकत्र कर कार्यालय में बुलाया और उसे बहाल कर दिया। हुड़ला ने कहा कि विधायक कोटे के कार्यों से संबंधित फाइल डील करने वाला जिला परिषद का बाबू यहां का चीफ सैक्रेटरी बना हुआ है। विकास की अनुशंसा के बाद भी कई दिनों तक कार्य की स्वीकृति को अटकाए रखता है। सीईओ से शिकायत करने पर वे भी नजरअंदाज करते हैं। जिले में कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं करता है। विधायक ने कहा कि लालसोट के एसडीएम को जिले में ही एडीएम का पद सौंप रखा है। ऐसा पहली बार देखा है।



सात दिन में जवाब दें एडीएम

प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने महवा विधायक के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भूमि रूपांतरण के मामले में एडीएम 7 दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें। निलंबित डीलर की बहाली के मामले में भी मंत्री ने डीएसओ को 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा।