कार-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
हिंडौनरोड पर सांथा मोड पर बुधवार दोपहर को सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई तथा उसके पुत्र सहित दो जने घायल हो गए, जिन्हें चिंताजनक हालत में जयपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर सांथा मोड के समीप कार ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार विक्रम प्रजापत उसका पुत्र भोला प्रजापत निवासी चुरारी पाली प्रियंका पुत्री अशोक प्रजापत निवासी बडीन घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची ने घायलों को महवा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने विक्रम (26) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पुत्र भोला (10) प्रियंका (12) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जयपुर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
एचटीके करंट से झुलसा
लालसोट| संवासागांव की इंद्रावास कॉलोनी में हो कर गुजर रही 11 हजार केवी लाइन के करंट युवक नंदकिशोर रैगर झुलस गया। ग्रामीणों ने सरपंच जगदीश मीना की अगुवाई में बिजली निगम के एक्सईएन को ज्ञापन देकर लाइन को हटाने की मांग की।