- Hindi News
- कार्रवाई पर कौतुहल, फैक्ट्री के बाहर दिनभर भीड़
कार्रवाई पर कौतुहल, फैक्ट्री के बाहर दिनभर भीड़
लालसोट. िडडवानाऔद्योगिक क्षेत्र में किराए की फैक्ट्री जी-1-27 में मंगलवार की रात एटीएस-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की खबर जैसे ही बुधवार सुबह लोगों को लगी, कौतुहल वश वे फैक्ट्री पहुंचने लगे। हालांकि फैक्ट्री में पुलिस का भारी पहरा रहा। दिन भर लोग कार्रवाई की जानकारी लेने यहां पहुंचते रहे। गौरतलब है कि मंगलवार की रात कार्रवाई में करीब एक करोड़ का गांजा-चरस इस फैक्ट्री से पकड़ा गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी के ड्राइवर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कर्मी की मिलीभगत खूब चर्चा में रही। पुलिस द्वारा जब्त वाहन तथा औद्योगिक क्षेत्र की ईकाई परिसर जहां पर माल बरामद किया गया।