जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
लालसोट | उपखंडमुख्यालय पर गीता देवी मेमोरियल आई हास्पिटल में मंगलवार को जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। जटाशंकर शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण मीना उम्र 25 बड़ागांव सखर बोली को जन्म के साथ ही आंखों में मोतियाबिंद था। उसका डाक्टर कमल सेहरा ने सफल ऑपरेशन करने के बाद मरीज को आंखों से स्पष्ट दिखने लगा है। पीड़ित मरीज लक्ष्मण ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह आंखों से देख पाया है मानो लगता है उसका आज ही जन्म हुआ है। अब वह संसार को देख सकता है।