पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक णी को एक साल का कारावास

बैंक णी को एक साल का कारावास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट | न्यायालयन्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जयपुर थार ग्रामीण बैंक रामगढ पचवारा तथा रामसहाय मीना के प्रकरण में अधिवक्ता सम्राट पांखला तथा संजीव जोशी द्वारा दी गई दलीलों की सुनवाई के बाद अदालत ने रामसहाय मीना को समय पर ऋण नहीं चुकाने के मामले में एक वर्ष का साधारण कारावास एक लाख रुपए बतौर प्रतिकार प्रतिवादी बैंक को अदा करने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता सम्राट पांखला ने बताया कि रामसहाय मीना ने बैंक से ऋण लिया था तथा उसके भुगतान को लेकर बैंक को चेक दिए हुए थे। जो पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण अनादरित हो गए। जिसके कारण बेंक को भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बैंक द्वारा इस मामले को लेकर वाद दायर किया गया जिस पर अदालत ने रामसहाय को एक वर्ष का साधारण कारावास परिवादी बेंक को प्रतिकार बतोर एक लाख रुपए अदा करने के आदेश दिए है।