पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल एम्प्लाॅइज के रामफल अध्यक्ष

बीएसएनएल एम्प्लाॅइज के रामफल अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| बीएसएनएलके नेशनल फैडरेशन ऑफ टेलीकॉम एंप्लाइज दौसा शाखा की साधारण सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता एवं परिमंडल सचिव आर.जी. दीक्षित जिला सचिव रतिराम मीणा की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर शाखा कार्यकारिणी में अध्यक्ष रामफल मीणा, उपाध्यक्ष रामकेश मीणा, जगदीश प्रसाद, सचिव रामचरण मीणा, सह सचिव जगदीश मीणा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मीणा, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, संगठन मंत्री जगन प्रसाद, तुलसीराम, कैलाश नारायण, हरसहाय, पी.एन. मीणा, नारायण सिंह गुर्जर, महादेव प्रसाद मीणा को चुना गया।

नएटावर लगाने के निर्देश

दौसा|सांसदहरिशचंदमीणा ने बुधवार को जयपुर में बीएसएनएल के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने दौसा संसदीय क्षेत्र की दूरसंचार से संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। उन्होंनेहाउसिंग बोर्ड, गुप्तेश्वर रोड, ग्राम रामजीपुरा, लालसोट घाटा,पपलाज माता, खवरावजी, गैरोटा,घूमणा, खारंडी,बाणे का बरखेड़ा, बोरोदा, बालाहेडी, आभानेरी, बस्सी में रेलवे स्टेशन के पास, थानागाजी में टहला, खोदरिबा चाकसू में बाडा पदमपुरा स्थानों पर नेटवर्क की समस्या के निराकरण के लिए नए टावर लगाने को कहा।