पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए एकजुटता जरूरी

विकास के लिए एकजुटता जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख गीता खटाणा ने बुधवार को जिला परिषद में पदभार ग्रहम किया।

इस अवसर पर सदस्यों पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सदस्य विकास के लिए सहयोग करें। कदम से कदम मिलाकर विकास पथ पर साथ चलें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे तथा जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होगा। इसमें गांवों में पानी बिजली, सड़क शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। निवर्तमान जिला प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि अपने पिछले अनुभवों को साझा करते हुए विकास में पूरा सहयोग करेंगे। पीसीसी सदस्य रामजीलाल ओड़ ने गांवों में कांग्रेस को मिले बहुमत पर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का संकल्प दोहराया। जिला प्रमुख के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव जी.आर. खटाणा, मुरारी लाल मीणा, पूर्व विधायक ममता भूपेश, प्रदेश सचिव कमल मीणा, उपजिला प्रमुख सीताराम मीणा, दौसा प्रधान डी. सी. बैरवा, महवा प्रधान, लालसोट प्रधान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, रामनाथ राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, प्रवक्ता रामावतार मावई सहित कार्यकर्ता थे।

प्रधानने संभाला चार्ज

सिकराय | पंचायतसमिति में बुधवार को प्रधान बादाम देवी सैनी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कुर्सी संभाली। इस दौरान प्रधान का पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया।

दौसा. जिलापरिषद में पदभार ग्रहण करती जिला प्रमुख।