नव मनोनीत भाजपा अध्यक्षों का स्वागत
लालसोट | बड़ायाधर्मशाला में बुधवार को नवमनोनीत तहसील नगर अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए नवमनोनीत तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तथा नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर जांगिड़ ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान को बनाए रख कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करें। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमप्रकाश चौधरी, भोला खां भड़भूज्या, जगदीश जैली, कृपाशंकर बोहरा, महेश कालूवास, शंभूलाल पुरोहित आदि ने कहा कि नए अध्यक्षों के मनोनयन से संगठन को अधिक गति मिलेगी।
नहींहुआ मेडिकल (दौसा) :कांस्टेबल भर्ती में चयन के बाद मेडिकल टेस्ट नहीं कराने की शिकायत अभ्यर्थी ने डीआईजी को की है। हंसराम गुर्जर ने बताया कि भर्ती परीक्षा पास कर ली। शारीरिक परीक्षण के बाद मैरिट में ओबीसी की 17वीं रैंक पर प्रवेश हो गया। उसके बाद मेडिकल की तारीख राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर 15 जनवरी डाल दी गई, लेकिन दिल्ली पहुंचा तो बताया कि मेडिकल टेस्ट बंद कर दिए।