पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी की राॅयल्टी वसूली में भेदभाव का आरोप

बजरी की राॅयल्टी वसूली में भेदभाव का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट, दौसा। बनास नदी पर बजरी के ठेकेदार पर राॅयल्टी वसूली में भेदभाव का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों ने बगड़ी टोल नाके के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 15 सितंबर से मेगा हाइवे जाम करने की चेतावनी दी।

धर्मसिंह राजेश मीना सहित अनेक लोगों ने बताया कि बनास नदी पर ठेकेदार द्वारा स्थानीय ट्रैक्टर चालकों अन्य तहसीलों से आने वाले ट्रैक्टर संचालकों से बजरी की रायल्टी में भेदभाव किया जाता है। उन लोगों से 500 रुपए की रायल्टी के तथा 500 रुपए प्रति चक्कर भराई के लिए जा रहे है, जबकि स्थानीय ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों से ठेकेदार द्वारा मात्र दिन भर में 80 रुपए की रायल्टी के रूप में वसूली किए जाते है। इससे उन लोगों का अनावश्यक आर्थिक शोषण हो रहा है।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है, जिससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक ठेकेदार द्वारा रायल्टी वसूली में भेदभाव खत्म नहीं करने की दशा में मेगा हाइवे जाम कर बनास की तरफ से लालसोट बजरी ले कर आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका जाएगा।
अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों में रोष व्याप्त है। इस दौरान मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों का जमावड़ा लग गया है।

मोबाइल छीनने अन्य घटनाओं में 3 गिरफ्तार :
लालसोट| रामगढ़पचवारा पुलिस ने झांपदा नदी के पास मोटरसाइकिल चालक को रोकर मोबाइल छीन लेने तथा अन्य घटनाओं के मामले को लेकर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि मामले में हनुमान मीना देवली, मूलचंद मीना खेड़ली राजू उर्फ राजेश खेड़ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश की मांग की है।

(लालसोट. बगडी़टोल नाके के पास विरोध-प्रदर्शन करते बजरी परिवहन ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक।)