पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत स्तर पर बनेंगी जैव विविधता समितियां

पंचायत स्तर पर बनेंगी जैव विविधता समितियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालू वर्ष में बनेंगी 10 कमेटियां दौसा लालसोट में बनेंगी 5-5 समितियां

कार्यालयसंवाददाता | दौसा

जैवविविधता को लेखबद्ध करने के लिए जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर जैव विविधता समितियां बनाई जाएंगी। इसके लिए जिला स्तरीय तकनीकी सहायता समूह का गठन किया गया है।

जैव विविधता समितियां ग्राम पंचायत, पंचायत समिति जिला परिषद स्तर बनेंगी। इसके अलावा नगरपालिका नगर परिषद स्तर भी समितियां बनाई जाएंगी। चालू वर्ष में 10 समितियां बनाई जाएंगी। इनमें दौसा लालसोट में 5-5 समितियां बनेंगी। जैव विविधता समितियों को सहायता प्रदान करने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी सहायता समूह का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष कलेक्टर, सदस्य सचिव उप वन संरक्षक तथा सदस्य कृषि विभाग के उपनिदेशक, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक, जिला आयुर्वेद अधिकारी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, मत्स्य परियोजना अधिकारी, डीईओ प्रा., डीईओ मा., कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी नेचर क्लब ऑफ राजस्थान जयपुर रहेंगे।

लोकजैव विविधता पंजिका तैयार करेंगे

^ग्रामपंचायतस्तर पर समितियां बनेंगी। चालू वर्ष में 10 समितियां बनाई जाएगी। समितियां क्षेत्र विशेष की जैव विविधता के परिदृश्य को लेखबद्ध कर लोक जैव विविधता पंजिका तैयार करेंगी। पी.एम.सेवदा, उपवनसंरक्षक, दौसा