पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल गेस्ट हाउस की नियमित जांच के लिए एसपी से मांग

होटल गेस्ट हाउस की नियमित जांच के लिए एसपी से मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंका कहना है कि शहर में देह व्यापार के नए-नए अड्डे बनते जा रहे हैं। इसमें कई होटल गेस्ट हाउस मालिक भी लिप्त हैं, जो रातों-रात अमीर बनने के लिए किसी की बहन और किसी की मां के देह शोषण के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे होटल गेस्ट हाउस मालिक मोटी रकम लेकर ग्राहकों को आसानी से कमरा उपलब्ध करा देते हैं। पुलिस ने पिछले सप्ताह पीटा एक्ट में पहली कार्रवाई कर एक मिसाल पेश की, लेकिन नई चुनौती भी है कि देह व्यापार के अड्डे बने होटल गेस्ट हाउस वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई हो। इस संबंध में लोगों ने पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसपी) से मांग की है।

रिटायर्ड सहायक निदेशक अभियोजन सीनियर एडवोकेट डी.पी. सैनी का कहना है कि शहर में करीब 10 होटल गेस्ट हाउस ऐसे हैं, जो देह व्यापार की दृष्टि से संदिग्ध हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस को इन होटल गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस सब जानती है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जनता की नजरों में पुलिस की छवि भी संदिग्ध बनी रहती है। बतौर सैनी कई बार पुलिस ने होटल/गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियों को वेश्यावृति करते रंगेहाथों पकड़ा, लेकिन कार्रवाई के नाम पर बाद में लीपापोती कर दी गई। सीनियर एडवोकेट सैनी का कहना है कि अब ऐसा नहीं होना चाहिए। वरना जनता का यह शक और सोच सच साबित होगी कि होटल गेस्ट हाउस वाले पुलिस को पैसे नहीं पहुंचाते तब दबाव बनाने के लिए पुलिस छापेमार कार्रवाई करती है। इसके बाद पुलिस का \\\'रेट\\\' बढ़ जाता है।

सीसीटीवीकैमरे तथा आईडी प्रूफ जरूरी

इसीप्रकार कमलेश जाकड़ का कहना है कि सबसे पहले पुलिस सुपरिटेंडेंट को चाहिए कि वे शहर में कितने होटल गेस्ट हाउस संचालित हैं। उनकी सूची तैयार कराई चाहिए। इसके बाद यह देखा जाए कि कितने वैध अवैध हैं। साथ ही ऐसे होटल गेस्ट हाउसों की सूची भी तैयार कराएं, जो देह व्यापार की दृष्टि से संदिग्ध हैं। संदिग्ध होटल गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाए तथा वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही ठहरने वाले यात्रियों से आईडी प्रूफ की फोटो कापी ली जाए। इससे जांच करने पर यह पता करना आसान रहे कि कौन कब-कब ठहरा है।

शहरसे बाहर के होटल गेस्ट हाउस ज्यादा संदिग्ध

भागचंदजैन का कहना है कि शहर से बाहर बने होटल गेस्ट हाउस ज्यादा संदिग्ध हैं। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि शहर से बाहर बने होटल गेस्ट हाउस में