पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर शुद्ध लेखन प्रतियोगिता

हिंदी दिवस पर शुद्ध लेखन प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामकरणजोशी राउमावि में शनिवार को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा हिंदी गीत से किया गया। इस अवसर पर एक नवीन प्रयोग किया गया, जिसमें सभी छात्रों के दो समूह बनाकर शुद्ध वर्तनी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक शब्द के शुद्ध लेखन पर पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्सव प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कृष्ण मोहन मिश्रा, गोपाल टेलर निर्णायक मंडल में थे। मुकेश मीणा द्वारा शब्दों की व्याख्या की गई। संचालन उत्तम कुमार जैन ने किया। संस्था प्रधान चौथमल मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी का दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग करने का आग्रह किया। रंगलाल मीणा, सुनील बैंदाड़ा, महेश गुप्ता, रमेश त्रिवेदी, रनोत्तम शर्मा, मिट्ठू लाल मीणा, अनिल कुमार मीणा, प्रभाकर इंदौरिया, संगीता नागर, छुट्टन लाल मीणा, कृष्णावतार गुप्ता, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किया।

आनंद शर्मा बालिका राउमावि भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रभारी ममता शर्मा मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में तनु शर्मा, प्रियंका विजय, दीपिका गौतम, नेहा शर्मा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका विजय ने प्रथम कविता बैरवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में पक्ष में प्रियंका विजय प्रथम, पूजा मीणा द्वितीय तथा विपक्ष में करिश्मा शर्मा प्रथम तनु शर्मा द्वितीय रहीं। निर्णायक सुषमा नागर कमला शर्मा रहीं। छात्राओं ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। संचालन माधुरी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नवल गुप्ता, सीमा मीणा, उषा शर्मा, मनीषा शर्मा, शकुंतला शर्मा, ममता गोयल, सुधा, रेखा राजवंशी, सुरेखा कुशवाह, मधु शर्मा आदि उपस्थित थीं।

जगह-जगहप्रतियोगिताएं

लालसोट| राजेशपायलट राजकीय कॉलेज में हिन्दी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बीएल शर्मा ने कहा कि हिन्दी पूरे देश में बोले जाने वाली भाषा है तथा उसके विकास के लिए मिलजुल कर काम करना चाहिए। इस अवसर पर विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर जेपी मीना, के एल म