क्षतिग्रस्त सड़कों से जल्द मिलेगी राहत
बारिशसे क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए पीडब्लूडी ने सब डिविजन वाइज टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। अब बारिश रुकते ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा।
पीडब्लूडी के इंजीनियरों ने सर्वे कर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को चिन्हित कर लिया। दौसा लालसोट क्षेत्र में 353 किलोमीटर लंबी सड़कों पर मरम्मत की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। डिविजन के अधीन 270 किलोमीटर लंबी सड़कें गारंटी अवधि में हैं। इनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदारों द्वारा कराई जाएगी। कृषि उपज मंडी समिति की 93 किमी लंबी सड़कों पर भी पेच वर्क किए जाएंगे। पीडब्लूडी के अधीन शहर में 11 किलोमीटर लंबी सड़कों पर भी मरम्मत की जाएगी। गौरतलब है कि बारिश से सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
शुरूहोगा मरम्मत का काम
पीडब्लूडीके एक्सईएन आर.सी.मीणा का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कर टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। बारिश रुकते ही बड़े स्तर पर मरम्मत का काम शुरू होगा। दीपावली तक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।
दौसा. आगरारोड पर बारिश से टूटी सड़क। यह कब ठीक होगी, कोई नहीं जानता।