पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

सूने मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट | अशोकविहार कॉलोनी में शुक्रवार रात चोर सूने मकान के ताले तोड़ कर लाखों का माल पर कर लिया। पंजाब नेशनल बैंक भरतपुर के शाखा प्रबंधक पी.आर. मीना के अशोक विहार कॉलोनी में मकान के पीछे के दरवाजे की कुंदी तोड़ कर अंदर घुस गए और एलईडी, कंप्यूटर सामान, इन्वर्टर, कपड़े कीमती सामान ले गए। मीना ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए। सूचना मिलने पर लालसोट आकर पुलिस को सूचना दी। सब इंस्पेक्टर दयाराम के मुताबिक नुकसान का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कस्बे में बढ़ते चोरी की वारदातों से लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग की।

चोरसमझ चार युवकों को पीटा

दुब्बी | भरावगांव में शुक्रवार रात को चार युवकों को चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी और शनिवार सुबह लांका पुलिस चौकी को सौंप दिया। रात करीब 12 बजे चार युवक मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे। संदिग्ध हालत में देख कर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने विश्राम पुत्र सुखपाल निवासी मलवास, किशन पुत्र रणजीत मीणा निवासी अलूदा, हरकेश पुत्र हणूता मीणा निवासी रामसिंहपुरा रमेश पुत्र रामकिशन निवासी कायमपुर को पकड़कर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने उनकी धुनाई की तथा बांध लिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर लांका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मीणा पहुंचे और चारों को थाने ले गए।

ट्रांसफार्मरसे तांबा ऑयल ले उड़े

दुब्बी | छोकरवाड़ागांव में शुक्रवार रात चोर थ्री फेज ट्रांसफार्मर से तांबा और ऑयल ले गए। रामभरोसी गुर्जर के खेत से चोर ट्रांसफार्मर को तोड़कर तांबा ऑयल निकाल ले गए। पता चलने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आए दिन ट्रांसफार्मरों से चोरी ग्रामीणों ने रोष जताया है।

लालसोट. चोरोंने माल साफ कर दिया।