कई गांवों में हांेगे लाखों रुपए के काम
विधायकडाॅक्टर किरोड़ी लाल मीना ने उपखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जन सुनवाई की। इस अवसर उन्होनंे विधायक ने गांवों के विकास के लिए करीब चालीस लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणाएं की। विधायक ने गांव की चौपाल पर हुक्का पीते हुए लोगों के बीच बैठ कर अभाव अभियोगों की सुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने थलोज, काली डूंगरी बालाजी, श्यामपुरा कलां बालाजी, मिर्जापुरा में सामुदायिक भवन बनाने, चौंडियवास में सीनियर स्कूल, में सिंगल प्वाइंट बोरवेल,संवासा में बालाजी ढाणी, श्रीमा राजवाल ढाणी,में सिंगल प्वाइंट, खटवा रोड पर हैंडपंप, निर्झरना सीनियर स्कूल में रमसा में कक्षा कक्ष, योगी मोहल्ला में हैंडपंप, रतनपुरा में शमशान घाट पर चारदीवारी, रायमलपुरा में अथाई, नालावास स्कूल में एक लाख का कमरा, सहित अनेक विकास कार्यो की घोषणा की।
इस अवसर पर होदायली के लोगों ने मोरेल नदी से रही पाइप लाइन को टूटी पड़ी होने से पेयजल संकट के निदान की मांग की। विधायक ने एक्सईएन जलदाय विभाग से कार्रवाई के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने थलोज, निर्झना, काली उँगरी बालाजी, चौंडियावास, उगरियावास, लाडप़ुरा मोड़, संवासा, थूण्या, रतनपुरा, रायमलपुरा, प्रेमपुरा, श्यामपुरा, नालावास, झांपदा, अनुपपुरा, भेउ़यवास, दौलतपुरा, होदायली, बाढ पृथ्वीसिंहपुरा, शिवसिंहपुरा, तलावगांव, श्रीमा, देवली, मिर्जापुरा, में जन संपर्क कर जनसुनवाई की।
लालसोट. ग्रामीणचौपाल पर हुक्का पीकर जन सुनवाई करते विधायक डाॅक्टर किरोड़ी लाल मीना।