- Hindi News
- सम्मेलन के लिए सौंपी बूथस्तर की जिम्मेदारी
सम्मेलन के लिए सौंपी बूथस्तर की जिम्मेदारी
सिकंदरा| भाजपाजिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा बालाहेड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए सिकंदरा पहुंचे शर्मा ने बताया कि जयपुर जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गुरुवार को गांवों में जनसंपर्क किया। भाजपा के जिला मंत्री देवीसिंह दौसा, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहनलाल टोरड़ा ने भी गांवों में जनसंपर्क किया।
लालसोट|जयपुरमें13 दिसंबर को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में लालसोट क्षेत्र से ढाई हजार कार्यकर्ता जाएंगे। यह बात पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीना ने उपखंड मुख्यालय पर बड़ाया धर्मशाला, रामगढ़ पचवारा,मंडावरी तथा भोज्याड़ा गांव में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि इसके लिए 80 बसों का अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिनी किट भी बांटे।
गीजगढ़|सरकारके एक साल पूरा होने पर जयपुर में होने वाले समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक दादूदयाल धर्मकांटे पर हुई। बैठक में 200 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया। पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।
जीत में अहम रही संघ की भूमिका : हुडला
महवा|विधायकओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने में संघ की अहम भूमिका रही। संघ कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही भाजपा को एेतिहासिक बहुमत मिला ऐसे में संघ भ्ाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने यह बात मंडावर रोड पर भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के जयपुर पहुंचने की अपील की। इस दौरान भाजपा में शामिल होने वाले खौंचपुरी सरपंच हीरालाल मीना सहित कई लोगों का विधायक हुड़ला ने स्वागत किया।